Monday, June 9, 2025
Homeमहाराष्ट्ररिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी की

रिलायंस फाउंडेशन ने 5 हजार अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप की लिस्ट जारी की

 
मुंबई, 28 दिसंबर |  रिलायंस फाउंडेशन ने अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के लिए पूरे भारत से 5 हजार अंडर ग्रेजुएट छात्रों का चयन किया है। चयनित छात्रों की लिस्ट धीरूभाई अंबानी की 92वीं जयंती पर जारी की गई। 2024-25 की अंडरग्रेजुएट स्कॉलरशिप के तहत प्रत्येक छात्र को 2 लाख रुपये तक का अनुदान मिलेगा। छात्रवृत्ति के लिए 1 लाख से अधिक अंडर ग्रेजुएट छात्रों ने आवेदन दिया था। जिन छात्रों को चुना गया है उनमें से करीब 70 फीसदी की पारिवारिक आय 2.50 लाख रुपए से कम है।

29 राज्यों के 540 जिलों में से स्कॉलरशिप पाने वाले छात्रों को चुना गया है। यह 5 हजार छात्र करीब 1300 शिक्षण संस्थानों से जुड़े हैं। आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और महाराष्ट्र के छात्रों को सबसे अधिक स्कॉलरशिप मिली। राजस्थान के भी 216 विद्यार्थी स्कॉलरशिप पाने में सफल रहे हैं। रिलायंस फाउंडेशन के प्रवक्ता ने बताया कि चयनित विद्यार्थी देश के सबसे मेधावी छात्रों में से एक हैं। शिक्षा भविष्य की कुंजी है, और हमें इन छात्रों की शैक्षणिक यात्रा का हिस्सा बनने पर गर्व है।  स्कॉलरशिप लिस्ट और जानकारी के लिए छात्र रिलायंस फाउंडेशन डॉट ओआरजी पर 17-अंकीय आवेदन संख्या या ईमेल आईडी के जरिए विवरण देख सकते है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular