Saturday, October 17, 2026
Homeलोकल न्यूज़एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में अनधिकृत काउंसलिंग को लेकर एफआईआर दर्ज

एसएमएस मेडिकल कॉलेज परिसर में अनधिकृत काउंसलिंग को लेकर एफआईआर दर्ज


जयपुर, 16 अक्टूबर। एसएमएस मेडिकल कॉलेज जयपुर में राजस्थान नीट यूजी मेडिकल एवं डेंटल काउंसलिंग के दौरान कथित अनधिकृत काउंसलिंग गतिविधियों को लेकर मेडिपीडिया ओवरसीज एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके संबंधित प्रतिनिधियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दी गई है। स्टेट नीट यूजी मेडिकल एवं डेंटल काउंसलिंग बोर्ड के अध्यक्ष की ओर से एसएमएस अस्पताल थाने में दी गई शिकायत में मामले एफआईआर दर्ज की गई है और अध्यक्ष की ओर से नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करने का अनुरोध किया गया है। कंपनी के प्रतिनिधियों ने काउंसलिंग स्थल और शैक्षणिक परिसर में प्रवेश कर विद्यार्थियों को निजी काउंसलिंग सेवाएं देने का प्रयास किया। प्रतिनिधियों ने अपनी सेवाओं का प्रचार करते हुए आधिकारिक सहायता से संबंधित होने का आभास दिया और संस्थान के साथ अपने संबंधों को लेकर ऐसी प्रस्तुति की, जो भ्रामक की श्रेणी में है ।


कंपनी के सोशल मीडिया प्रचार से संबंधित सामग्री, तस्वीरें और अन्य डिजिटल साक्ष्य भी पुलिस को उपलब्ध कराए गए है। इन सामग्रियों में कॉलेज परिसर में कंपनी की गतिविधियों के प्रचार और नीट यूजी काउंसलिंग से संबंधित सेवाएं उपलब्ध कराने के दावे शामिल हैं। बोर्ड की ओर से 16 अक्टूबर 2026 को दर्ज शिकायत के उपलब्ध दस्तावेज में कंपनी और उसके संबंधित प्रतिनिधियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए अनुरोध किया था ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular