Saturday, October 17, 2026
Homeलोकल न्यूज़बोनस सहित लंबित मांगो पर आक्रोशित महासंघ एकीकृत का जयपुर में विरोध प्रदर्शन

बोनस सहित लंबित मांगो पर आक्रोशित महासंघ एकीकृत का जयपुर में विरोध प्रदर्शन




जयपुर, 16 अक्टूबर । अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेशव्यापी आह्वान पर शुक्रवार को जयपुर में कर्मचारियों की लंबित मांगों एवं सेवानिवृत्त कर्मचारियों के बकाया भुगतान व समर्पित अवकाश, बोनस को लेकर आक्रोशित कर्मचारियों द्वारा जोरदार प्रदर्शन किया गया। महासंघ एकीकृत के जयपुर जिलाध्यक्ष जितेन्द्र अजमेरा के नेतृत्व में कर्मचारी राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग (बीमा भवन), जयपुर में एकत्रित हो कर  रैली के रूप में जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर नारेबाजी कर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के पश्चात प्रतिनिधिमंडल ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर कर्मचारियों की लंबित मांगों का शीघ्र निराकरण करने की मांग की। महासंघ ने ज्ञापन के माध्यम से मांग की कि कर्मचारियों के लंबित आर्थिक परिलाभों का तत्काल भुगतान किया जाए तथा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके हक की राशि के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। सेवानिवृत्त कर्मचारियों के जीपीएफ (GPF), राज्य बीमा (SI), ग्रेच्युटी एवं अर्जित अवकाश (PL) के बकाया भुगतान समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित किए जाएं। इसके साथ ही समर्पित अवकाश के लंबित भुगतान जारी करने तथा दीपावली के अवसर पर राज्य कर्मचारियों को नगद बोनस देने की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

कर्मचारी हितों की अनदेखी पर जताया रोष

महासंघ के पदाधिकारियों ने कहा कि कर्मचारियों ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ राजकीय दायित्वों का निर्वहन किया है। इसके बावजूद सेवानिवृत्ति के बाद मिलने वाले आर्थिक परिलाभों के लिए उन्हें लंबा इंतजार करना पड़ना दुर्भाग्यपूर्ण है। कर्मचारियों की मेहनत की कमाई और सेवानिवृत्ति पर मिलने वाले वैधानिक लाभों का भुगतान समय पर होना चाहिए। दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार पर कर्मचारियों को नगद बोनस उपलब्ध करवाकर सरकार को उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण प्रदर्शित करना चाहिए। महासंघ ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों की जायज मांगों का समाधान करना सरकार एवं प्रशासन की जिम्मेदारी है।


इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री मोहनलाल शर्मा, शेर सिंह यादव, देवेन्द्र सिंह नरूका, अजयवीर सिंह,ओमप्रकाश चौधरी, प्रहलाद अग्रवाल, नरपत सिंह, झलकन सिंह, सर्वेश्वर शर्मा,राहुल यादव, प्रकाश यादव, गोपाल शर्मा, शिवकुमार चौधरी, महेश वर्मा, नाथू सिंह गुजर, देवीसहाय वर्मा, प्रेम जारवाल, सुरेश नारायण शर्मा, जगदीश झा, घासीराम चौधरी, ओमप्रकाश मीणा, रामबक्ष वर्मा, शैतान सिंह चौधरी, मान प्रकाश सैनी, सिद्धार्थ खिरिया , परमेश्वर शर्मा, सवाई सिंह राठौड़, अशोक जांगिड़ शिवकुमार सिद्धार्थ, कच्छावा सहित सैकड़ों कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular