जयपुर 31 अक्टूबर | अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत ने महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत बढ़ी हुई राशि अक्टूबर माह के वेतन के साथ देने की मांग की है। महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मांग की है कि राज्य में कर्मचारियों को महंगाई भत्ते की तीन प्रतिशत बढ़ी हुई राशि अक्टूबर माह के वेतन से ही जाए ताकि उनको दीपावली के त्योहार पर इस बढ़ी हुई राशि का लाभ मिल सके। राज्य सरकार ने यह राशि नवंबर माह के वेतन से देने की घोषणा की है जिसके अनुसार बढ़ी हुई राशि 1 दिसंबर के वेतन में बढ़कर मिलेगी।
वही राठौड़ ने बोनस का भुगतान भी दीपावली से पूर्व किए जाने के आदेश जारी की मांग की है। अक्टूबर माह के वेतन से बढ़े हुए महंगाई भत्ते की राशि की मांग करने वालों में राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह यादव, देवेंद्र सिंह नरूका, मोहन लाल शर्मा, अजय वीर सिंह नरपत सिंह, प्रकाश यादव, राहुल यादव, अशोक जांगिड़, ओम प्रकाश चौधरी आदि कर्मचारी नेताओं ने भी की है ।
