जयपुर, 22 अक्टूबर | राष्ट्रीय करनी सेना की ओर से जयपुर के विधाधरनगर में 25 अक्टूबर को आयोजित सवर्ण आक्रोश सभा में ज़्यादा से ज़्यादा संख्या में पहुँचने का आह्वान किया । विप्र महासभा के संस्थापक और EWS आरक्षण मंच के अध्यक्ष सुनील उदेईया ने बताया कि सवर्ण संगठनो की मीटिंग हुई जिसमें ब्राह्मण समाज के संरक्षक नटवर लाल शर्मा, विप्र महासभा के अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज श्री परशुराम सेना के अध्यक्ष एड अनिल चतुर्वेदी, वैश्य सेना के राजेंद्र मित्तल, राष्ट्रीय सवर्ण दल के अध्यक्ष मूलचंद अग्रवाल, सवर्ण एकता मंच के सुभाष माहेश्वरी, पुजारी संघ के कमलेश शर्मा महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हर्षिता शर्मा युवा प्रकोष्ठ के दीपेश मिश्र आदि मौजूद रहे ।
राष्ट्रीय करनी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सभा के आयोजक शिव सिंह शेखावत ने सभी से अपील की कि ये लड़ाई बच्चों के भविष्य के लिए है इसलिए सभी सपरिवार आयें । अनिल चतुर्वेदी ने कहा कि सरकार सब्र का इम्तिहान ना ले और समाधान करे | ब्राह्मण समाज के संरक्षक नटवर लाल शर्मा ने कहा कि सरकार सवर्ण से जुड़े मुद्दों को गंभीरता से ले | सभा में यूजीसी रोल बैक, EWS सरलीकरण, सवर्ण आयोग का गठन, आरक्षण व्यवस्था में सुधार जैसे मुद्दों को लेकर सवर्ण समाज द्वारा आक्रोश जताया जाएगा । सभा में देश भर से सवर्ण नेता आयेंगे जो मुद्दों को उठाएंगे |
