Thursday, October 29, 2026
Homeलोकल न्यूज़वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों का सौंपा ज्ञापन

वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ ने लंबित मांगों का सौंपा ज्ञापन

जयपुर। अखिल राजस्थान राज्य वाहन चालक एवं तकनीकी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजयवीर सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को ज्ञापन सौंपकर वाहन चालकों व तकनीकी कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान की मांग की। संघ ने 5 सूत्री मांग पत्र सौंपते हुए रिक्त पदों पर भर्ती जल्द करने, चयनित वेतनमान विसंगति दूर कर 18 वर्षीय सेवा पर 4200 व 27 वर्षीय पर 4800 ग्रेड-पे देने, एम.टी.ओ./सुपरवाइजर के पदों का सृजन करने, पदनाम परिवर्तन की अधिसूचना लागू करने, हार्ड ड्यूटी अलाउंस व ओवरटाइम देने, सरकारी वाहनों का अनिवार्य बीमा कराने तथा वर्दी भत्ता बढ़ाकर ₹7000 वार्षिक व धुलाई भत्ता ₹500 प्रतिमाह करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में अजयवीर सिंह, पप्पू सोलंकी, भीम सिंह, मनोहर सिंह, कानाराम मीणा, सुरेश शर्मा, मुकेश चौधरी और रामधन गुर्जर सहित कई पदाधिकारी शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular