Sunday, September 20, 2026
Homeराजस्थानरोड सेफ्टी कॉलेज एजुकेशन प्रोग्राम में बताया कि नियमों की पालना करें...

रोड सेफ्टी कॉलेज एजुकेशन प्रोग्राम में बताया कि नियमों की पालना करें और सुरक्षित रहे



जयपुर, 19 सितंबर । महाराजा महाविद्यालय, जयपुर में मुस्कान फाउंडेशन द्वारा BRACE – Road Safety College Education Program के अंतर्गत सड़क सुरक्षा जागरूकता एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महाविद्यालय के विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा नियमों, सुरक्षित ड्राइविंग तथा जिम्मेदार यातायात व्यवहार के प्रति जागरूक एवं प्रशिक्षित करना था। कार्यक्रम का आयोजन जयपुर RTO-2 एवं परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग के सहयोग से किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दिनेश सिंह, RTO Inspector, रहे। दिनेश सिंह महाराजा महाविद्यालय के पूर्व छात्र भी हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए सड़क सुरक्षा के महत्व, यातायात नियमों के पालन तथा सुरक्षित वाहन संचालन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

मुस्कान फाउंडेशन के महेश कुमार शर्मा एवं समीर नैनावत ने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा विषय पर विस्तृत प्रशिक्षण प्रदान किया। प्रशिक्षण के दौरान हेलमेट एवं सीट बेल्ट के उपयोग, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन से बचने, यातायात संकेतों एवं नियमों का पालन करने तथा सड़क पर जिम्मेदार व्यवहार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी दी गई। कार्यक्रम में मुस्कान फाउंडेशन के Director – Projects भी उपस्थित रहे। उनके साथ महाविद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, विद्यार्थी एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सड़क सुरक्षा को लेकर अपने विचार साझा किए तथा युवाओं की भूमिका पर चर्चा की। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। इस प्रोग्राम के माध्यम से विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ उन्हें सुरक्षित एवं जिम्मेदार सड़क उपयोगकर्ता बनने के लिए आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular