Sunday, September 20, 2026
Homeराजनीतिमोदी के जन्मदिन पर 1100 दीपों से जगमगाया राधा-कृष्ण मंदिर

मोदी के जन्मदिन पर 1100 दीपों से जगमगाया राधा-कृष्ण मंदिर




जयपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर जयपुर की सुभाष कॉलोनी, शास्त्री नगर स्थित राधा-कृष्ण मंदिर में गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया। विधायक गोपाल शर्मा के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। महोत्सव के दौरान क्षेत्र के प्रत्येक घर से पुरुषों और महिलाओं ने अपने घर से 1100-1100 दीपक लाकर मंदिर परिसर में दीप प्रज्ज्वलित किए। सैकड़ों दीपों की रोशनी से मंदिर परिसर जगमगा उठा। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर मंगलकामनाएं कीं।मंदिर के पुजारी श्री गोविन्द शर्मा ने बताया कि इस तरह के आयोजन मंदिर प्रागण में आयोजित किए जाते रहते हैं

कार्यक्रम में भाजपा नेता आलोक पारीक ने सपत्नीक भगवान गणेश की आरती उतारी। इस दौरान मंदिर परिसर में धार्मिक वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं ने गणपति के जयकारे लगाए। आयोजन में भाजपा के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। आयोजकों के अनुसार, गणेश महोत्सव के माध्यम से प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन को धार्मिक एवं सामाजिक सहभागिता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भागीदारी प्रमुख रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular