Monday, September 14, 2026
Homeधार्मिकपरकोटा गणेश मंदिर में सिंजारा मेहंदी उत्सव में मेहंदी प्रसाद लेने उमड़े श्रद्धालु

परकोटा गणेश मंदिर में सिंजारा मेहंदी उत्सव में मेहंदी प्रसाद लेने उमड़े श्रद्धालु

जयपुर, 13 सितम्बर | परकोटा गणेश मंदिर में गणेश जन्मोत्सव के तहत आज सिंजारा मेहंदी उत्सव श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ मनाया गया । 111 किलो मेहंदी भक्तों में प्रसाद के रूप में वितरित की गई । सिंजारा महोत्सव महंत अमित शर्मा के सान्निध्य में मनाया गया । सिंजारा उत्सव के दौरान महंत परिवार की ओर से प्रथम पूज्य भगवान गणेश जी को विधिवत पूजा अर्चना  के साथ मेहंदी अर्पित की गई । इसके बाद मंदिर में मौजूद श्रद्धालुओं को मेहंदी का प्रसाद वितरित किया गया । मेहंदी का प्रसाद पाने के लिए भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला ।

महिला मंडल द्वारा मंदिर प्रांगण में  बधाई गान का आयोजन हुआ । महिलाओं ने इस अवसर पर एक दूसरे के हाथों में मेहंदी लगाकर  सिंजारा उत्सव मनाया । गणेश जन्मोत्सव के तहत मंदिर में लगातार धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। भगवान गणेश के दर्शन और मेहंदी प्रसाद के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर पहुंचे और प्रथम पूज्य के चरणों में अपनी श्रद्धा अर्पित की । 14 सितंबर को गणेश जन्मोत्सव मनाया जाएगा जिसमें भगवान के सोने का वर्क और छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular