जयपुर, 19 सितम्बर | रोटरी क्लब जयपुर सिटी व जयपुर डेंटल कॉलेज द्वारा आज एक दंत चिकित्सा शिविर, वात्सल्य अचरोल, दिल्ली रोड में आयोजित किया गया। क्लब के अध्यक्ष ओम अग्रवाल ने बताया कि 150 बच्चे और बड़ों की दंत चिकित्सा की गई। क्लब के चार्टर अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने बताया कि इस कैम्प में डॉ विकास, डॉ स्वस्ति, डॉ अमित, डॉ देवेश, डॉ उरूज, डॉ मुस्कान एवं डॉ प्रीति व अन्य कुल 21 डॉक्टर्स के नेतृत्व में ओरल हाइजीन, रूट कैनाल, कैविटी प्रिवेंशन एवं डेंटल केयर का इलाज किया गया व दांतों की सावधानी के लिए आवश्यक बातें बतायी गई। इस कैम्प के संयोजक व क्लब के सचिव देवेश रावत ने सबका धन्यवाद किया।
