Monday, June 9, 2025
HomeBlogनीट परीक्षा को सरकार रद्द करे - प्रियंका गांधी 

नीट परीक्षा को सरकार रद्द करे – प्रियंका गांधी 

नई दिल्ली 20, जून | प्रियंका गांधी ने केंद्र सरकार को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि तमाम सबूतों के बावजूद नीट की परीक्षा रद्द क्यों नहीं की जा रही है? 24 लाख छात्रों ने परीक्षा दी और पेपर लीक हो गया। रिजल्ट में भी गड़बड़ियां पाई गईं। पहले सरकार इन्कार करती रही कि पेपर लीक ही नहीं हुआ है। छात्रों ने जब हार नहीं मानी तो अब सरकार गड़बड़ी स्वीकार करके भी लीपापोती करने में लगी है। उन्होंने ने कहा कि इन लाखों छात्रों की अथक मेहनत का क्या, जिन्होंने दिन-रात एक करके पढ़ाई की। माता-पिता ने भी बच्चों के भविष्य के लिए जीतोड़ मेहनत की। पाई-पाई जोड़कर पढ़ाई के खर्च जुटाए। आज वे लाखों छात्र निराश हैं। उनके साथ न्याय कब होगा? भाजपा सरकार अपनी पार्टी के भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए करोड़ों युवाओं का भविष्य अंधकार में क्यों डाल रही है | केंद्र सरकार को नीट परीक्षा रद्द करके दुबारा से परीक्षा करवानी चाहिए | 

   

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular