Monday, June 9, 2025
Homeदिल्ली​दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका अरविंदर सिंह लवली ने भाजपा ज्वाइन...

​दिल्ली में कांग्रेस को बड़ा झटका अरविंदर सिंह लवली ने भाजपा ज्वाइन की



नई दिल्ली 4, मई | दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली ने कुछ दिनों पहले अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे कर कांग्रेस से दुरी बना ली थी | अरविंदर सिंह लवली ने आज बीजेपी की आधिकारिक सदस्यता ली है | लवली को केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी ने दुपटा पहना कर बीजेपी ज्वाइन करवायी | उनके साथ और भी कांग्रेस के चार नेताओं ने बीजेपी की सदस्यता ली | लवली के कांग्रेस के राज कुमार चौहान अमित मालिक नसीब सिंह, नीरज ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है |

आपको बता दे अरविंदर सिंह लवली कांग्रेस के समय दो बार मंत्री रह चुके है | लवली ने इस अवसर पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी, बीजेपी अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया | उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है | इसके लिए हम से जो बन पायेगा वह करेंगे | साथ हि लवली ने कहा की देश में एक बार फिर से बीजेपी प्रचड़ बहुमत से केंद्र में सरकार बनाने जा रही है |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular