Monday, June 9, 2025
Homeभारतआठ भारतीयों की जान बचा कर प्रधानमंत्री मोदी ने फिर लोहा मनवाया 

आठ भारतीयों की जान बचा कर प्रधानमंत्री मोदी ने फिर लोहा मनवाया 



नई दिल्ली | दुबई में आयोजित हुए COP28 शिखर सम्मेलन से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कतर के अमीर शेख तमीम बिन हमाद अल-थानी से मुलाकात की थी। उस मुलाकात का असर यह हुआ कि सोमवार को 8 भारतीयों को रिहा कर दिया गया। इससे भारत को कूटनीतिक जीत मिली और 8 भारतीय कतर की जेल से बाहर आ गए। जिनमे  से 7 लोगो की वतन वापसी भी हो गई। सभी इस राहत का श्रेय भारत सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दे रहे हैं। हालांकि यह कहानी इतनी छोटी नहीं बेहद लंबी है। पहले गिरफ्तारी फिर मौत की सजा और अब रिहाई के बीच भारतीय नौसेना के इन 8 पूर्व सैनिकों ने 18 महीनों का मुश्किल दौर गुजारा है। विदेश मंत्रालय ने कहा भारत सरकार कतर में हिरासत में लिए गए दहरा ग्लोबल कंपनी के लिए काम करने वाले आठ भारतीय नागरिकों की रिहाई का स्वागत करती है। मंत्रालय ने कहा रिहा किए गए आठ भारतीयों में से सात भारत लौट आए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular