Tuesday, September 29, 2026
Homeराजस्थानपर्यटकों के लिए फ़ूड ट्रक वाली अनूठी चौपाटी होगी नया...

पर्यटकों के लिए फ़ूड ट्रक वाली अनूठी चौपाटी होगी नया आकर्षण केंद्र


जयपुर, 29 सितम्बर। जयपुर को आधुनिक, सुव्यवस्थित एवं नागरिक सुविधाओं से युक्त शहर के रूप में विकसित करने की दिशा में जे डी ए द्वारा रामनिवास बाग में एक नवीन एवं आकर्षक चौपाटी विकसित की जा रही है। यहां जयपुर वासियों के लिए मनोरंजन, खान-पान, अवकाश एवं पारिवारिक गतिविधियों का एक नया केंद्र होगा। आयुक्त सिद्धार्थ महाजन ने बताया कि रामनिवास बाग में प्रस्तावित चौपाटी को आज की युवा पीढ़ी की आवश्यकताओं एवं पसंद को ध्यान में रखते हुए विकसित किया जा रहा है। परियोजना की अनुमानित लागत 637.50 लाख रुपये है। चौपाटी में दोनों ओर कुल 15 फूड ट्रक की व्यवस्था प्रस्तावित है, जिससे नागरिकों को विभिन्न प्रकार के खान-पान की सुविधाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेंगी।

उन्होंने बताया कि चौपाटी परिसर के चारों ओर पैदल भ्रमण के लिए ट्रैक विकसित किया जाएगा। इसके साथ ही लैंडस्केपिंग, ओपन गार्डन, बच्चों के लिए प्ले एरिया तथा ओपन एम्फीथिएटर/थिएटर जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। परियोजना में एंट्री प्लाजा, सिटिंग एरिया, पाथवे, टॉयलेट एवं पेयजल सुविधाओं के साथ बाहरी सर्विस पाथवे का भी प्रावधान किया गया है। रामनिवास बाग की ऐतिहासिक एवं प्राकृतिक पहचान को ध्यान में रखते हुए चौपाटी को इस प्रकार विकसित किया जा रहा है कि यहां आने वाले नागरिकों को हरित वातावरण के बीच परिवार एवं मित्रों के साथ समय बिताने, पैदल भ्रमण, बच्चों के मनोरंजन तथा खान-पान की सुविधाएं एक ही परिसर में उपलब्ध हो सकें। उन्होंने बताया कि यह प्रोजेक्ट राजस्थान में अपनी तरह की एक नवीन अवधारणा पर विकसित होगा, जो जयपुर के नागरिकों एवं शहर में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का नया केंद्र बनेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular