जयपुर, 14 अगस्त। केन्द्रीय गृह मंत्रालय द्वारा स्वाधीनता दिवस-2023 के अवसर पर राजस्थान की 2 वरिष्ठ महिला पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति पुलिस पदक व 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक प्रदान करने की घोषणा की गयी है। महानिदेशक पुलिस उमेश मिश्रा ने इन सभी अधिकारियों को बधाई दी है। दो पुलिस अधिकारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस सिविल राइट्स श्रीमती स्मिता श्रीवास्तव एवं अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस हाउसिंग श्रीमती बिनीता ठाकुर को राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए चुना गया है।
16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक
स्वतंत्रता दिवस पर प्रदेश के 16 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को पुलिस पदक के लिए चुना गया है। इनमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बांसवाड़ा कान सिंह भाटी, सहायक पुलिस आयुक्त, जोधपुर मांगी लाल राठौड़, पुलिस उपाधीक्षक, पुलिस दूरसंचार अजमेर वेद प्रकाश बालोदिया, पुलिस निरीक्षक टेकरी उदयपुर अनिल कुमार रेवाडिया, पुलिस निरीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा जयपुर प्रशांत शर्मा, पुलिस निरीक्षक, एमटी पीएमडीएस बीकानेर गुरजिंदर सिंह शामिल है।
इसी प्रकार उप निरीक्षक, आरपीए जयपुर राम प्रसाद शर्मा, उप निरीक्षक, एसओजी जयपुर गोपाल लाल जांगिड़, उप निरीक्षक, मुख्यमंत्री सुरक्षा जयपुर सुरेंद्र सिंह शेखावत, प्लाटून कमांडर, जयपुर हवा सिंह, सहायक उप निरीक्षक, जयपुर कल्याण सहाय शर्मा, सहायक उप निरीक्षक डीएसबी जयपुर ग्रामीण बाबू लाल जाट, सहायक उप निरीक्षक, सीआईडी एसएसबी जयपुर पप्पू कुमावत, कांस्टेबल, एमबीसी खेरवाड़ा उदयपुर नरेन्द्र कुमार, कांस्टेबल, आरएसी जोधपुर छगना राम तथा कांस्टेबल एसओजी यूनिट अजमेर रामदेव को पुलिस पदक के लिये चुना गया है।
