Monday, September 14, 2026
Homeराजस्थानगणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया सिंजारा महोत्सव

गणेश मंदिर में धूमधाम से मनाया सिंजारा महोत्सव


जयपुर, 13 सितम्बर | श्री गीता गायत्री गणेश मंदिर में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में गणेश चतुर्थी महोत्सव के चलते आज  सिंजारा महोत्सव धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि इस अवसर पर गणेश जी महाराज को 111 किलो मेहंदी का भोग अर्पित किया गया | जिसे बाद में श्रद्धालुओं में प्रसाद स्वरूप वितरित किया गया। आधुनिक प्रतीक स्वरूप मेहंदी के 11,000 कोणों का भी भोग लगाया गया।

मंदिर प्रशासन की ओर से श्रद्धालुओं के हाथों में सौभाग्य के प्रतीक के रूप में प्रोफेशनल मेहंदी कलाकारों द्वारा मेहंदी लगाई गई। इस दौरान महिलाओं ने मंगल गीत गाते हुए एवं गणेश जी महाराज के जयकारे लगाते हुए सिंजारा महोत्सव को उत्साह और उल्लास के साथ मनाया। कल गणेश जी महाराज का जन्मोत्सव श्रद्धा एवं भव्यता के साथ मनाया जाएगा। प्रातःकाल 111 किलो दूध एवं पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा। इसके पश्चात भगवान गणेश को सिंदूरी चोला अर्पित कर नवीन एवं आकर्षक पोशाक धारण कराई जाएगी। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular