जयपुर, 12 सितम्बर | परकोटा गणेश मंदिर में आज से तीन दिवसीय गणेश महोत्सव के तहत मंदिर में 21 हजार लड्डुओं की भव्य झांकी सजाई गई । महंत अमित शर्मा के सान्निध्य में आयोजित इस विशेष आयोजन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आ रहा है । भगवान गणेश को 21 हजार लड्डुओं का भोग अर्पित कर विशेष दुर्वा की झांकी सजाई गई । मंदिर परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया है और बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रथम पूज्य के दर्शन और इस अनूठी लड्डू झांकी के साक्षी बनने पहुंचे ।
लड्डुओं से सजी भव्य झांकी ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। द\श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की । गणेश महोत्सव के तहत सजी यह अनूठी लड्डू झांकी श्रद्धालुओं के बीच खास आकर्षण का केंद्र रही रविवार को सिंजारा महोत्सव के तहत गणेश जी महाराज को 111 किलो मेहंदी अर्पण कर श्रद्धालुओं में वितरण की जाएगी गणेश चतुर्थी पर गणेश जी महाराज के सोने के वर्क का चोला चढ़ाकर छप्पन भोग की झांकी सजाई जाएगी।
