Friday, September 11, 2026
Homeलोकल न्यूज़आयुर्वेद संस्थान में निःशुल्क शल्य एवं मर्म चिकित्सा शिविर शुरू

आयुर्वेद संस्थान में निःशुल्क शल्य एवं मर्म चिकित्सा शिविर शुरू


जयपुर, 10 सितम्बर | राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (NIA), जयपुर में 11वे आयुर्वेद दिवस के अवसर पर निःशुल्क शल्य चिकित्सा एवं मर्म चिकित्सा शिविर शुरू हुआ। शिविर 9 से 21 सितंबर तक आयोजित किया जा रहा है। शल्य तंत्र विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. हेमन्त कुमार ने बताया कि शिविर में जरूरतमंद मरीजों को हर्निया, हाइड्रोसील, अपेंडिक्स, पित्ताशय की पथरी (गॉल ब्लैडर स्टोन), स्तन ग्रंथि सहित विभिन्न शल्य रोगों** का आवश्यकतानुसार सामान्य एवं लैप्रोस्कोपिक पद्धति से निशुल्क उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

इसके साथ ही अस्थि-संधि संबंधी रोगों के लिए निःशुल्क मर्म चिकित्सा की सुविधा भी दी जाएगी। भर्ती मरीजों से किसी प्रकार का शुल्क नहीं लिया जाएगा तथा संस्थान की ओर से निःशुल्क भोजन की व्यवस्था भी रहेगी। शिविर चरक भवन ओपीडी नंबर 34 एवं सुश्रुत भवन ओपीडी नंबर 5 में आयोजित किया जा रहा है। संस्थान ने जरूरतमंद लोगों से शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular