जयपुर, 9 सितम्बर। नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के प्रथम चरण के तहत जयपुर जिले के 18 नगरीय निकायों में मतदान जारी है। दोपहर 3 बजे तक प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार कुल 3,90,378 मतदाताओं में से 2,83,667 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस प्रकार जिले में दोपहर 3 बजे तक 72.66 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया ।
जिसमे चोमू में 67.53%, शाहपुरा 69.86%,बगरू 76.83%, बस्सी 79.05%, चाकसू 73.96%, दूदू 78.02%, जमवारामगढ़ 77.46%, जोबनेर 71.37%, कालाडेरा 72.24%, कानोता 81.37%, खेजरोली 75.02%, किशनगढ़-रेनवाल 71.73%, मनोहरपुर 75.41%, नरैना 77.42%, फागी 75.44%, फुलेरा 65.76%, सांभर 62.92%, वाटिका 78.36%, मतदान दर्ज किया गया | सबसे अधिक मतदान कानोता में 81.37% तथा सबसे कम मतदान सांभर में 62.92% दर्ज किया गया।
