Thursday, September 10, 2026
Homeअंतरराष्ट्रीयलाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम

लाओस में हाथियों के इलाज के लिए वनतारा का खास इंतजाम



लुआंग प्रबांग/ जयपुर  9 सितंबर | लाओस में बीमार और घायल हाथियों के इलाज के लिए वनतारा ने मांडलाओ एलीफेंट कंजर्वेशन के साथ मिलकर नया कार्यक्रम शुरू किया है। इसके तहत हाथियों के लिए रैपिड रिस्पॉन्स टीम बनाई गई है और वनतारा ने पूरी तरह सुसज्जित मोबाइल वेटरनरी यूनिट उपलब्ध कराई है। गंभीर और लंबे इलाज की जरूरत वाले हाथियों के लिए एक विशेष अस्पताल भी बनाया जाएगा।

लाओस में फिलहाल करीब 400 जंगली और 400 से ज्यादा पालतू हाथी हैं और दोनों की संख्या लगातार घट रही है। कार्यक्रम के तहत जंगली और देखरेख में रह रहे, दोनों तरह के हाथियों के इलाज और संरक्षण पर काम किया जाएगा। इसी दौरान 43 साल की हथिनी मे खामनॉय को भी बचाया गया है। वर्षों तक लकड़ी ढुलाई और बाद में पर्यटकों के लिए इस्तेमाल की गई इस हथिनी को अब मांडलाओ में देखभाल और इलाज के साथ सुरक्षित जीवन मिलेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular