नई दिल्ली। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्रालय की सड़क सुरक्षा कमेटी के सदस्य डॉ. निर्मल जैन ने दिल्ली में उनके आवास पर शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जेन-जी से जुड़े मुद्दों सहित युवाओं और देश की सुरक्षा को लेकर विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। भाजपा नेता आलोक पारीक भी इस दौरान मौजूद रहे। मुलाकात के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि जेन-जी का किसी भी तरह का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह युवाओं के साथ हैं। युवाओं को किसी भी तरह परेशान होने की जरूरत नहीं है। सरकार युवाओं के हितों और उनकी सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर है। राजनाथ सिंह ने देश की सुरक्षा व्यवस्था का उल्लेख करते हुए कहा कि भारतीय सेना के जवान देश की सुरक्षा के लिए बॉर्डर पर 24 घंटे तैनात रहते हैं। सरकार देश के प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा के लिए संकल्पबद्ध है और राष्ट्रीय सुरक्षा से किसी भी स्तर पर समझौता नहीं किया जाएगा। मुलाकात के दौरान राजस्थान के विकास को लेकर भी चर्चा हुई।
राजनाथ सिंह ने कहा कि राजस्थान सरकार अच्छा काम कर रही है और प्रदेश लगातार विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने राजस्थान में हो रहे विकास कार्यों और सरकार की योजनाओं को लेकर सकारात्मक रुख व्यक्त किया। डॉ. निर्मल जैन ने रक्षा मंत्री से मुलाकात के दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा की और सड़क सुरक्षा तथा युवाओं से जुड़े मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया। इस मौके पर आलोक पारीक भी मौजूद रहे।
