Friday, July 17, 2026
Homeलोकल न्यूज़मिलावट के खिलाफ अभियान में 90 किलो काजू टुकड़ी सीज

मिलावट के खिलाफ अभियान में 90 किलो काजू टुकड़ी सीज

जयपुर, 17 जुलाई। शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के तहत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर द्वितीय की फूड सेफ्टी टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर 181 पोर्टल पर शिकायत दर्ज होने पर शुक्रवार कार्यवाही की गई एवं निरीक्षण करने पर अनेक अनियमितताएं पाई गई। फूड सेफ्टी टीम ने मैसर्स चोखी ढाणी पर निरीक्षण के दौरान टीम को मौके पर किचन में जिस खाद्य तेल में आलू फ्राई किए जा रहे थे उसका टी पी सी (टोटल पोलर कंपाउंड) निर्धारित अधिकतम सीमा 25 प्रतिशत के स्थान पर 31 प्रतिशत पाया गया जो कि  स्वास्थ्य के लिए अनसेफ श्रेणी में आता है।  यूज्ड रिफाइंड सोयाबीन तेल  का नमूना लिया गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मनीष मित्तल ने बताया कि सब्जी तैयार करने में उपयोग किए जा रहे काजू टुकड़ी की क्वालिटी भी घटिया पाई गई, जिसकी पैकिंग पर मैन्युफैक्चरिंग एवं एक्सपायरी दिनांक अंकित नहीं थी। जिसका नमूना लेकर शेष 9 डिब्बे लगभग 90 किलो काजू टुकड़ी को जांच रिपोर्ट प्राप्त होने तक सीज किया गया। साथ ही मौके से उपयोग में लिए जा रहे मावा का भी एक नमूना लिया गया । उन्होंने बताया कि सभी नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य प्रयोगशाला भेजा जा रहा है तथा लेबल पर भ्रामक प्रचार संबंधी उल्लंघनों के संबंध में अधिनियम के प्रावधानों के तहत आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी  सुशील चोटवानी,  विनोद थारवान एवं राजेश नागर शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular