Friday, July 17, 2026
Homeराजनीतिकर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना

कर्मचारी संघ ने अपनी मांगो को लेकर दिया धरना



जयपुर, 17 जुलाई | राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ एवं अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त कर्मचारी महासंघ (एकीकृत) के संयुक्त तत्वावधान में शहीद स्मारक, जयपुर पर अधीनस्थ मंत्रालयिक कर्मचारियों के दो सूत्री मांगपत्र को लेकर विशाल धरना-प्रदर्शन किया गया। धरना -प्रदर्शन में कर्मचारियों ने राज्य सरकार से प्रमुख रूप से इस वर्ष दो वर्ष की पदोन्नति शिथिलता में वर्ष 2023-24 में शिथिलता का लाभ लेने वाले कर्मचारियों को इस वर्ष शिथिलता का लाभ देने से वंचित किए जाने की शर्त को हटाने तथा के मंत्रालयिक कर्मचारियों को द्वितीय पदोन्नति पर ₹4200 ग्रेड पे प्रदान करने की मांग की। इस दौरान मुख्य सचिव ने शीघ्र कार्मिक सचिव से वार्ता करवाने के लिए कहा है।

वक्ताओं ने कहा कि पदोन्नति में उत्पन्न अवरोध के कारण बड़ी संख्या में इन कर्मचारियों को वर्षों से पदोन्नति से वंचित रखा गया हैं, जिससे उनके सेवा के हितों एवं मनोबल पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। इसी प्रकार मंत्रालयिक कर्मचारियों को द्वितीय पदोन्नति पर ₹4200 ग्रेड पे प्रदान किया जाना न्यायसंगत एवं लंबे समय से लंबित मांग है। कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने राज्य सरकार से मांग की है कि कर्मचारियों की इन मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए आवश्यक आदेश जारी किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि मांगों का समयबद्ध समाधान नहीं किया गया तो प्रदेशभर में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। प्रदर्शन में समस्त विभागों के सैकड़ों मंत्रालयिक कर्मचारियों ने भाग लेकर अपनी एकजुटता का प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन को अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ एकीकृत के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़, महामंत्री मोहनलाल शर्मा, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह यादव, संजय कुमार गोयल, देवेंद्र सिंह नरूका, प्रकाश यादव, राहुल यादव, अशोक जांगिड़, बहादुर सिंह, शशि शर्मा, सुरेंद्र यादव, रंजीत चौधरी, राकेश वर्मा, तरबीन कुमार, रामचंद्र यादव, योगेश जारवाल, गगन बाजिया आदि कर्मचारी नेताओं ने संबोधित किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular