Sunday, July 5, 2026
Homeराजस्थानएक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बांटे निशुल्क पौधे

एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत बांटे निशुल्क पौधे




जयपुर, 5 जुलाई। पर्यावरण को शुद्ध बनाने और धरती को हरी-भरी चादर ओढ़ाने के संकल्प के साथ रविवार को सांगानेर में एक सराहनीय पहल देखने को मिली। श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति, मानसरोवर के तत्वावधान में सांगानेर बस स्टैंड पर एक पेड़ माँ के नाम अभियान के अंतर्गत निशुल्क पौधा वितरण कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान सैकड़ों आमजन को नीम, पीपल, तुलसी और आम जैसे औषधीय व फलदार पौधे पूरी तरह निशुल्क वितरित किए गए।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र टेलर ने कहा कि समिति निरंतर गौ सेवा, मानव सेवा और नर सेवा ही नारायण सेवा के सिद्धांत पर काम कर रही है। उन्होंने बताया कि समिति के तत्वावधान में हर महीने निशुल्क गौ सेवा और भोजन सेवा का कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किया जाता है। पर्यावरण को बचाना भी मानवता की सबसे बड़ी सेवा है, और यह पौधा वितरण अभियान इसी सेवा यात्रा की एक महत्वपूर्ण कड़ी है।

समिति के उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने पर्यावरण संरक्षण की महत्ता पर जोर देते हुए आमजन से भावुक अपील की। उन्होंने कहा किअपनी माँ के नाम पर एक पेड़ लगाकर हम न केवल पर्यावरण को शुद्ध और स्वच्छ रखेंगे, बल्कि अपनी आने वाली पीढ़ी को शुद्ध ऑक्सीजन का एक अनमोल उपहार भी सौंपेंगे। जयपुर को हरा-भरा और सुंदर बनाने के लिए हर शहरवासी को आगे आकर अधिक से अधिक पौधे लगाने चाहिए।इस पुनीत कार्य को सफल बनाने के लिए समिति के सभी पदाधिकारियों और समर्पित कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय नागरिकों, युवाओं और विशेषकर मातृशक्ति की भारी उपस्थिति रही, जिन्होंने उत्साहपूर्वक पौधे प्राप्त किए और उनकी देखरेख करने का संकल्प भी लिया।

इस सेवा कार्य में समिति की समस्त कार्यकारिणी सहित प्रमुख रूप से हनुमान सहाय, राशिद भाई, प्रमोद शर्मा, रमेश चंद मेंवाडा, विष्णु शर्मा, सुनील कुमावत, रामूदान चारण, सुरेंद्र बैरवा, कन्हैया लाल लुगरिय, अशोक प्रजापत, संजय कुमार मीणा, किशोर लाल, अग्रसेन, आजाद शामिल हुए और उन्होने अपना श्रम दान किया। आसपास के क्षेत्र में समिति के इस सामाजिक और पर्यावरणीय प्रयास की जमकर सराहना की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular