Wednesday, June 24, 2026
Homeस्वास्थ्यसफेद दाग वाले मरीजों के लिये आयुर्वेद संस्थान में निःशुल्क परामर्श शिविर 

सफेद दाग वाले मरीजों के लिये आयुर्वेद संस्थान में निःशुल्क परामर्श शिविर 

जयपुर, 24 जून | विश्व विटिलिगो दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान (एनआईए)  के क्रिया शरीर विभाग  गुरुवार, 25 जून को आमजन के लिए विशेष निशुल्क चिकित्सीय परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर राष्ट्रीय आयुर्वेद संस्थान अस्पताल के ओपीडी भवन में ओपीडी नंबर-3 पर प्रातः 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित होगा। शिविर में विटिलिगो (सफेद दाग) से पीड़ित मरीजों को आयुर्वेद विशेषज्ञों द्वारा निःशुल्क परामर्श प्रदान किया जाएगा तथा रोग से संबंधित भ्रांतियों को दूर करने के साथ-साथ उपचार एवं जीवनशैली संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी जाएगी।

विटिलिगो, जिसे सामान्य भाषा में सफेद दाग कहा जाता है, एक त्वचा संबंधी स्थिति है जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों की त्वचा अपना प्राकृतिक रंग खो देती है और वहां सफेद धब्बे दिखाई देने लगते हैं। यह कोई संक्रामक रोग नहीं है और न ही छूने या साथ रहने से फैलता है। समय पर उचित परामर्श और उपचार से इसके प्रभाव को नियंत्रित करने में सहायता मिल सकती है। क्रिया शारीर विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. सी. आर. यादव ने बताया कि विटिलिगो के प्रति समाज में आज भी अनेक भ्रांतियां एवं गलत धारणाएं मौजूद हैं। विश्व विटिलिगो दिवस का उद्देश्य लोगों को इस रोग के प्रति जागरूक करना, रोगियों के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेने के लिए प्रेरित करना है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular