Sunday, June 21, 2026
Homeराजस्थानयोग, डांस और एरोबिक्स संगम से डे क्लासेज ने मनाया योग दिवस

योग, डांस और एरोबिक्स संगम से डे क्लासेज ने मनाया योग दिवस




जयपुर, 21 जून। ​अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के पावन अवसर पर Day Classes की संचालिका श्रीमती मीनू शर्मा के सानिध्य में एक भव्य योग शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों शालिनी, मनीषा, संगीता, सुमन, राधिका, आशा, रचना, राखी, मंजुला, नेहा, अरुणा, निशा, प्रिया, वंशिका, लक्षिता, तान्या, डोली, सिंपल, राजेश, ऋषिका, इंदु, सुनीता और आराध्या ने विभिन्न योगासनों का अभ्यास किया और सूर्य नमस्कार की सुंदर प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। शिविर में शामिल सभी प्रतिभागियों ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और नियमित अभ्यास करने का संकल्प लिया।

​पिछले 5 वर्षों से इस संस्थान के माध्यम से डांस, योग और एरोबिक्स के क्षेत्र में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं मीनू शर्मा ने बताया कि आधुनिक जीवनशैली में योग और एरोबिक्स को अपनाकर हम न सिर्फ शारीरिक रूप से फिट रह सकते हैं, बल्कि मानसिक तनाव से भी पूरी तरह मुक्ति पा सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular