जयपुर, 17 जून | परकोटा गणेश मंदिर जयपुर में कल गुरु पुष्य नक्षत्र के अवसर पर भगवान गणेश का 101 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया जाएगा | इस कड़ी में सर्वप्रथम महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में गणेश महाराज का दूध दही शहद गंगाजल केवड़ा गुलाब जल व केसर जल से अभिषेक किया जाएगा | तत्पश्चात गणपति सहस्त्रनामावली से हवन कर 1008 मोदक की आहुति दी जाएगी | साथ ही भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई जाएंगी | भगवान को गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ कर भक्तों को गणेश जी व लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ व सुपारी वितरित की जाएंगी |
