Wednesday, June 17, 2026
Homeराजनीतिकर्मचारी जागृति यात्रा में गूंजी कर्मचारियों की बुलंद आवाज

कर्मचारी जागृति यात्रा में गूंजी कर्मचारियों की बुलंद आवाज


जयपुर, 17 जून | अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) द्वारा प्रदेशभर में संचालित कर्मचारी जागृति यात्रा के दसवें दिन आज पाली, सिरोही, जालौर जिले में कर्मचारियों का अभूतपूर्व उत्साह और जनसमर्थन देखने को मिला। सैकड़ों कर्मचारियों ने यात्रा का स्वागत करते हुए अपनी लंबित मांगों के समर्थन में एकजुटता का परिचय दिया साथ ही सरकार तक अपनी आवाज बुलंद तरीके से पहुँचाई।यात्रा अजमेर से रवाना होकर पाली, सिरोही एवं जालौर पहुँची। तीनों जिलो में कर्मचारियों एवं विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर यात्रा को ऐतिहासिक स्वरूप प्रदान किया। कर्मचारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि अब उनकी जायज एवं वर्षों से लंबित मांगों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य राज्य सरकार के समक्ष कर्मचारियों की लंबित एवं न्यायोचित मांगों को प्रभावी ढंग से रखना है।

महासंघ के प्रदेशाध्यक्ष गजेन्द्र सिंह राठौड़ ने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि लंबे समय से लंबित मांगों की अनदेखी अब बर्दाश्त नहीं की जाएगी। संघर्ष तब तक जारी रहेगा जब तक मांगें पूरी नहीं होतीं। इस अवसर पर महासंघ के महामंत्री मोहनलाल शर्मा, उपाध्यक्ष अजयवीर सिंह, राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के अध्यक्ष शेर सिंह यादव, राजस्थान शिक्षक संघ (एकीकृत) के अध्यक्ष डॉ. रणजीत मीना,  राजस्थान रोडवेज मंत्रालय अधीनस्थ के शशि कुमार शर्मा, वाटर वर्क्स कर्मचारी संघ के महामंत्री प्रभु सिंह रावत, ठेका व निविदा कर्मचारी संघ के अध्यक्ष नाथू सिंह गुर्जर सहित अनेक पदाधिकारी एवं भारी संख्या में कर्मचारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर पाली जिला अध्यक्ष अशोक शर्मा संयोजक प्रशांत शर्मा, सिरोही जिला अध्यक्ष महिपाल सिंह भाटी एवं जालौर के जिला अध्यक्ष गोपाल सिंह ने कर्मचारियों को संबोधित किया और अभूतपूर्व समर्थन के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त किया और चेतावनी दी कि यदि सरकार ने शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया, तो आंदोलन तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular