जयपुर, 14 जून। नर्सेज की बहादुरी के आधार पर कंगना रानाउत के द्वारा नर्सेज के सम्मान में बनाई गई फिल्म भारत भाग्य विधाता पर राजस्थान नर्सेज एसोसिएशन आभार व्यक्त किया है । प्रदेशाध्यक्ष खुशीराम मीना एवं नर्सेज नेता बलराम चतुर्वेदी ने राज्य के मुखिया से मांग की है हमारा असली सम्मान तब होगा जब हम जब विकट परिस्थितियों में राज्य में काम करते हैं तो हमारा नर्सिंग अलाउंस, हार्ड ड्यूटी एलाउंस जैसी मांग को यदि जल्दी पूरा कर दिया जाए तो एक बहुत ही बड़ा साहसिक कदम हमारे मुख्यमंत्री के द्वारा होगा। कोर कमेटी का आयोजन किशन गुप्ता एवं संयोजक अशफाक नकवी की अध्यक्षता में किया गया है।
