जयपुर, 14 जून । आज विश्व रक्तदान दिवस पर जगह जगह रक्तदान किया गया । इसी कड़ी में कांवटिया हॉस्पिटल में भी स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें हॉस्पिटल के कर्मचारियों अधिकारियों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया । रक्तदान में चिकित्सा अधीक्षक डॉ आर.एस. तंवर , समाज सेवी व एम .आर .एस. सदस्य प्रमोद शर्मा ,डॉ वीरेंद्र सिंह व अन्य ने भी रक्तदान किया है । रक्तदान महादान है दिया हुआ रक्त जरूरत मन्द मरीजों के लिए जीवन दान प्रदान करेगा । हम सबको भी प्रेरणा लेते हुए ,रक्तदान अवश्य ही करना चाहिए ।
रक्तदान करने से किसी भी प्रकार की कोई कमजोरी नही होती है ,बल्कि शारीरिकी रोगों में कमी आती है । नियमित रक्तदान करने से खून गाढ़ा नही होता है ,व ह्रदय सम्बंधित बीमारियों में कमी आती है । चिकित्सा अधिकारी प्रभारी ब्लड सेंटर डॉ .विजय शर्मा ,डॉ गिरीश शर्मा ,हरफूल चेजारा ब्लड सेंटर प्रभारी ,राहुल शर्मा ,शुभम चौधरी ,सीमा जैन ,नर्सिंग अधीक्षक व नर्सिंग ऑफिसर ,समस्त कांवटिया हॉस्पिटल स्टाफ परिवार का सहयोग रहा है । इस रक्तदान शिविर में चिकित्सा अधीक्षक आर.एस. तंवर ने रक्तदान करने की प्रेरणा हेतू रक्तदान करने की शपथ संकल्प भी दिलवाई गयी है साथ कहा कि हम सभी नियमित रक्तदान करना चाहिए।
