Friday, June 12, 2026
Homeलोकल न्यूज़कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)15 जून को जयपुर में करेगी प्रदर्शन 

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)15 जून को जयपुर में करेगी प्रदर्शन 


जयपुर, 12 जून। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) आगामी 15 जून को जयपुर स्थित शहीद स्मारक पर दोपहर 3 बजे से विशाल एवं शांतिपूर्ण जन प्रदर्शन आयोजित किया जाएगा। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से छात्र, अभिभावक, बेरोजगार युवा, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता एवं विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। प्रदर्शन का उद्देश्य प्रदेश एवं देश की बिगड़ती शिक्षा व्यवस्था, भर्ती परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे पेपर लीक प्रकरणों, बढ़ती बेरोजगारी तथा युवाओं के भविष्य से जुड़े गंभीर मुद्दों को लेकर जन जागरण और जन दबाव बनाना है। यह जानकारी पत्रकार वार्ता  में दी गयी। इस सम्मेलन को राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका, प्रोटेस्ट इंचार्ज दीपक बालियान, मीडिया इंचार्ज अभिषेक जैन बिट्टू और दलित एक्टिविस्ट रोशन मुड़िया आदि ने संबोधित किया। 

कॉकरोच जनता पार्टी प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि एक व्यंग्य के रूप में शुरू हुआ यह अभियान आज जन-आंदोलन का स्वरूप ले चुका है। वर्षों से युवाओं की वास्तविक समस्याओं को नजरअंदाज कर उन्हें धर्म, जाति और अन्य राजनीतिक मुद्दों में उलझाया जाता रहा, लेकिन अब युवा अपने अधिकारों और भविष्य के लिए संगठित होकर आवाज़ उठा रहे हैं। दिल्ली और पुणे में हुए शांतिपूर्ण आंदोलनों को मिले व्यापक समर्थन ने यह साबित कर दिया है कि देश का युवा अब चुप रहने वाला नहीं है। कॉकरोच जनता पार्टी का कहना है कि यह किसी दल या व्यक्ति की लड़ाई नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य की लड़ाई है। यदि आज शिक्षा, रोजगार और युवाओं के अधिकारों के लिए समाज एकजुट नहीं होगा, तो आने वाले समय में इसके गंभीर परिणाम पूरे देश को भुगतने पड़ सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular