Friday, June 12, 2026
Homeराजस्थानगीता गायत्री मंदिर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव

गीता गायत्री मंदिर में मनाया गया कृष्ण जन्मोत्सव


जयपुर, 12 जून | मंदिर श्री गीता गायत्री जी में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के अंतर्गत कृष्ण जन्मोत्सव प्रसंग अत्यंत श्रद्धा, उत्साह एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरे मंदिर का वातावरण मथुरा-वृंदावन की दिव्यता से ओत-प्रोत दिखाई दिया। मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि मंदिर प्रांगण को रंग-बिरंगी झालरों, पताकाओं एवं गुब्बारों से आकर्षक रूप से सजाया गया था। कथा के दौरान व्यासपीठ से वृंदावन धाम के कथावाचक पंडित श्याम नारायण शास्त्री ने जैसे ही भजन जरा सर को झुकाओ वासुदेव जी का गायन किया, वैसे ही वासुदेव की भूमिका में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी ने सिर झुकाकर बालकृष्ण के दर्शन कराए।

बालकृष्ण के प्राकट्य का दृश्य देखते ही पूरा पंडाल भक्ति रस में डूब गया। श्रद्धालु जहां भी स्थान मिला, वहीं नृत्य और कीर्तन कर अपनी अटूट श्रद्धा व्यक्त करने लगे। यशोदा मैया दे दो बधाई, गोकुल में आई बहार तथा यशोदा के हुआ लाला जैसे भजनों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। साथ इस अवसर पर भगवान शिव के आगमन की झांकी भी प्रस्तुत की गई। बधाइयों, पुष्पवर्षा, उछाल और भक्तिमय उल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। मंदिर प्रबंधन के अनुसार कल मंदिर श्री गीता गायत्री जी में गोवर्धन पूजा का आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular