Wednesday, June 17, 2026
Homeलोकल न्यूज़प्राकृतिक खेती की कार्यशाला 12 जून को जयपुर में 

प्राकृतिक खेती की कार्यशाला 12 जून को जयपुर में 

जयपुर, 10 जून। प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा, राजस्थान की ओर से जयपुर में 12 जून को कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। कार्यशाला  में राज्य के विभिन्न जिलों से बड़ी संख्या में किसान शामिल होंगे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कैलाश चौधरी ने इस संबंध में प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर इसकी जानकारी दी। चौधरी ने बताया कि कार्यशाला में प्राकृतिक खेती, गौ आधारित कृषि और खेती की लागत कम करने जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। सम्मेलन में किसानों को प्राकृतिक खेती के लाभ, जैविक संसाधनों के उपयोग और मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि कार्यशाला में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे, गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार चाहर भी किसानों को संबोधित करेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्तमान समय में अधिकांश किसान यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों पर अत्यधिक निर्भर हो गए हैं। इससे खेती की लागत बढ़ने के साथ-साथ भूमि की उर्वरता और पर्यावरण पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। अब समय आ गया है कि किसान पारंपरिक और प्राकृतिक कृषि की ओर लौटें। कार्यशाला के माध्यम से किसानों को गौ आधारित खेती के मॉडल, जैविक खाद, जीवामृत, घनजीवामृत और प्राकृतिक संसाधनों के उपयोग से होने वाले लाभों के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही किसानों को यह भी बताया जाएगा कि कम लागत में अधिक टिकाऊ और लाभकारी खेती कैसे की जा सकती है। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करना और उन्हें व्यावहारिक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञों और अनुभवी किसानों द्वारा भी अपने अनुभव साझा किए जाने की संभावना है। इस दौरान किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ओपी यादव व रेवंत सिंह राजपुरोहित भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular