जयपुर, 10 जून | गीता गायत्री मंदिर चल रही कथा में आज पंडित श्याम नारायण शास्त्री जी ने भागवत महात्म श्री शुक देव आगमन, भीष्म चरित्र ओर ध्रुव चरित पर प्रकाश डाला गया | मंदिर प्रवक्ता नीतीश चैतन्य चतुर्वेदी ने बताया कि व्यास पीठ ने ध्रुव चरित्र में सबको ध्रुव जैसी भक्ति ज्ञान वैराग्य की मार्ग के ऊपर चलने की प्रेरणा दी ध्रुव जी ने भक्ति से शक्ति का परिचय दिया | उन्होंने बताया कि भगत के वश में है भगवान होते है | साथ ही आपने जीवन से बताया कि छोटी आयु में भी भगवान की कठिन भक्ति कर भगवत कृपा प्राप्त की आज वर्तमान युग में छोटे बच्चों में सबसे ज्यादा हमें अनुशासन की जरूरत है ताकि वह संस्कारित होकर अपना जीवन सही ढंग से निभा सकें l वही पंडित राज कुमार चतुर्वेदी ने कहा कि अभी अधिकमास ( पुरुषोत्तम मास ) चल रहा है जिसमे अधिक से अधिक दान पुण्य एवं भगवत कथा का श्रवण करना आपके जीवन को सुकून प्रधान करता है |
