Thursday, June 4, 2026
Homeक्राइमअवैध गैस भंडारण के खिलाफ कार्रवाई में 302 घरेलू, व्यावसायिक गैस सिलेंडर...

अवैध गैस भंडारण के खिलाफ कार्रवाई में 302 घरेलू, व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त

जयपुर, 4 जून । घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडरों के अवैध भंडारण, कालाबाजारी एवं अवैध रिफिलिंग के विरुद्ध शहर में विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की गई। जिसमे विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर अवैध गैस कारोबार का भंडाफोड़ किया गया।  जिला रसद अधिकारी ने बताया कि कार्रवाई के लिए दो विशेष सतर्कता दलों का गठन किया गया था। सतर्कता दल ‘ए’ में प्रवर्तन अधिकारी मुनेश कुमार मीणा एवं प्रवर्तन अधिकारी पूजा शर्मा तथा सतर्कता दल ‘बी’ में प्रवर्तन अधिकारी  विनोद कुमार एवं प्रवर्तन निरीक्षक सुनीता चौधरी को शामिल किया गया।

सतर्कता दल ‘ए’ द्वारा गोवर्धन नगर, हनुमान सिटी, सांगानेर क्षेत्र में दबिश दी गई, जहां अवैध गैस भंडारण एवं क्रय-विक्रय की पुष्टि होने पर 247 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर तथा दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। वहीं सतर्कता दल ‘बी’ द्वारा 310 फीट शिक्षा सागर कॉलोनी, सांगानेर में कार्रवाई करते हुए 55 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए। दोनों कार्रवाइयों में कुल 302 घरेलू एवं व्यावसायिक गैस सिलेंडर तथा दो पिकअप वाहन जब्त किए गए। मामले में संलिप्त दो व्यक्तियों के विरुद्ध संबंधित पुलिस थानों में एफआईआर दर्ज कराने की कार्रवाई की जा रही है। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular