जयपुर, 3 जून। विभुवन संकष्टी चतुर्थी का व्रत महिलाओं ने बुधवार को रखा । यह व्रत हर 3 साल में एक बार पुरुषोत्तम मास में किया जाता हैं । आज गणेशजी के विभुवन स्वरूप की पूजा हुई । सुबह महिलाए व्रत के संकल्प के बाद उपवास रखकर रात्रि में चंद्रमा को अर्घ्य के साथ व्रत पूर्ण करेगी । गणेश जी और चौथ माता की पूजा से सुख-शांति रहती हैं भक्तों की मनोकामना पूर्ण होती हैं ।
संकट चतुर्थी के चलते आज चांदपोल बाजार स्थित परकोटा गणेश मंदिर में महंत अमित शर्मा के सानिध्य मे प्रथम पूज्य की जल विहार झांकी सजाई गई । इस कड़ी में सर्व प्रथम भगवान गणेश को कैलाश मानसरोवर आये हुए तीर्थ के जल से स्नान कराया गया। साथ ही सिंदूर का चोला चढ़कर नवीन पोशाक धारण कराई गई भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए फव्वारो से स्नान कराया गया।
