जयपुर, 1 जून | पिछले दिनो खानडा चदरिया वाला हनुमान मंदिर में चोरी की घटना हुई थी जिसमे मंदिर में रखी नकदी, चांदी की पोलिसी किया हुआ छत्र, गेहू के कट्टे, नारियल आदि चुरा लिए गये जिसकी रिपोर्ट थाना खोरा बीसल में दर्ज़ होने के बाद पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया |
पुलिस के अनुसार मंदिर के आस पास लगे सी सी टी वी कैमरों की फुटेज में एक पिकअप में कट्टे, अन्य सामान लोड कर जाते हुए नज़र आये | साथ ही मुकबीर की सूचना संग्दिध भैरु नायक से पूछताछ की गयी | पूछताछ के दौरान अपने साथी रामबाबू भोपा के साथ चोरी किया जाना पाया गया | जिस पर भैरू नायक को पुलिस ने गिरफ्तार किया गया | वही पुलिस ने चोरी में काम ली गयी पिकअप बरामद किया गया | इस पूरी कार्यवाही को थाना अधिकारी सुरेंद्र सिंह, हैड कॉन्स्टेबल राजकुमार, कांस्टेबल रामसिंह, शीशराम, राकेश कुमार, विकास कुमार को अंजाम दिया |
