Friday, May 29, 2026
Homeलोकल न्यूज़कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी

कर्मचारियों का कार्य बहिष्कार चौथे दिन भी जारी



​जयपुर, 29 मई। अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ (एकीकृत) के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्र सिंह राठौड़ के आह्वान पर आज चौथे दिन भी प्रदेश के अधिकांश जिलों और विभागों के कर्मचारियों का तीखा आक्रोश देखने को मिला। राजस्थान सरकार द्वारा कर्मचारी हितों पर किए जा रहे कुठाराघात के विरोध में आज लगातार चौथे दिन भी प्रदेश भर में कर्मचारियों ने 1 घंटे का सामूहिक कार्य बहिष्कार कर सांकेतिक प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।

शेर सिंह यादव, ओमप्रकाश चौधरी, अजयवीर सिंह ने बताया की सरकार कर्मचारियों के लोकतांत्रिक अधिकारों और सुविधाओं पर लगातार चोट कर रही है। महासंघ प्रदेश अध्यक्ष एवं अन्य पदाधिकारीयो ने विभिन्न विभागों का दौरा कर कर्मचारियों की समस्याएं जानी, कर्मचारियों की मुख्य मांगों में आरजीएचएस योजना का निजीकरण रोकने तथा समर्पित अवकाश (सरेंडर लीव) के भुगतान पर लगी अघोषित रोक को तुरंत हटाने, बजट घोषणा को पूरा करने, संविदा कर्मियों एवं ठेका कर्मियों को नियमित करने सहित महासंघ का 25 सूत्री मांग पत्र जिसमें विभिन्न संवर्ग की वेतन विसंगतिया और पदोन्नतीयां शामिल है को पूरा करने की मांग की। इस सामूहिक कार्य बहिष्कार और प्रदर्शन के दौरान विभिन्न कर्मचारी संगठनों और जिलों के प्रमुख पदाधिकारी और कर्मचारी भारी संख्या में भाग ले रहे हैं।

प्रदर्शन के दौरान सभी पदाधिकारियों ने एक स्वर में सरकार की कर्मचारी-विरोधी नीतियों की घोर निंदा की। देवेन्द्र नरूका ने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि सरकार जल्द से जल्द कर्मचारी हितों को ध्यान में रखते हुए सकारात्मक कदम उठाए और 25 सूत्री मांग पत्र , को पूरा करे अन्यथा 8 जून से कर्मचारी जागृति यात्रा निकाली जाएगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन की होगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular