जयपुर, 27 मई । पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष में छोटी काशी जयपुर में कई मंदिरों में जलविहार झांकी सजी । इस कड़ी में चांदपोल स्थित परकोटा गणेश मंदिर में आज पद्मिनी एकादशी के उपलक्ष में महंत अमित शर्मा के सानिध्य में प्रथम पूज्य भगवान गणेश की जलविहार झांकी सजाई गई । भगवान को शीतलता प्रदान करने के लिए फव्वारो से स्नान कराया । इस अवसर पर भगवान की फूलों की विशेष झांकी सजाकर शीतलता प्रदान करने वाले व्यंजन आम तरबूज खरबूजा लीची फालसे पाइनेपल लस्सी छाछ ठंडाई का भगवान को भोग लगाया मंदिर प्रांगण में आने वाले भक्तों को ठंडी छाछ की प्रसादी का वितरण किया गया ।
