Monday, May 25, 2026
Homeलोकल न्यूज़गणगौरी हॉस्पिटल में हुई महिला की जटिल सर्जरी

गणगौरी हॉस्पिटल में हुई महिला की जटिल सर्जरी



जयपुर, 25 मई। गणगौरी हॉस्पिटल में पेल्विक ऑर्गन प्रोलैप्स नाम की बीमारी से पीड़ित महिला का ऑपरेशन किया गया। इस बीमारी में पेल्विस की मांसपेशियां और टिश्यू (ऊतक) कमजोर हो जाते हैं, जिससे पेशाब की थैली, गर्भाशय और मलाशय जैसे अंग अपनी सामान्य स्थिति से नीचे खिसक जाते है और शरीर से बाहर लटकने लगते हैं। पीड़ित महिला का करीब तीन घंटे तक चले ऑपरेशन बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, जिसमें एक साथ चार अलग-अलग ऑपरेशन किए गए। विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की आधुनिक तकनीक और सूक्ष्म चिकित्सा कौशल से महिला को नई जिंदगी मिली।

हॉस्पिटल के अधीक्षक डॉ. लीनेश्वर हर्षवर्धन ने बताया कि ये सर्जरी वरिष्ठ सर्जन डॉ. मुकेश शर्मा के नेतृत्व में किया गया । उनकी टीम डॉ. संजय, डॉ. कमलेश, डॉ. विरेन्द्र, डॉ. अश्वनी, डॉ. विवेक और एनिस्थिसिया टीम से डॉ. हरप्रीत कौर और डॉ. रवि ने सहयोग किया । डॉ हर्षवर्धन ने बताया कि शायद ऐसा ऑपरेशन तक जयपुर में हुआ जिसमें एक ही समय में एक साथ चार ऑपरेशन किए गए ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular