जयपुर 25 मई । आज राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष शेर सिंह यादव ने पशुपालन विभाग में प्रशासनिक अधिकारी पद पर कार्यरत संजय गोयल को राजस्थान राज्य कर्मचारी संघ का प्रदेश महामंत्री मनोनीत किया। इसके साथ ही पूर्व सर्वसम्मति से गजेंद्र सिंह राठौड़ को संरक्षक एवं देवेंद्र सिंह नरूका को मुख्य सलाहकार चुना गया ।
