Monday, May 25, 2026
Homeराजनीतिमहासंघ (एकीकृत) का कार्य बहिष्कार शुरू पहले दिन व्यापक जनसंपर्क

महासंघ (एकीकृत) का कार्य बहिष्कार शुरू पहले दिन व्यापक जनसंपर्क

जयपुर, 25 मई | महासंघ (एकीकृत) द्वारा जारी आंदोलन के तहत सात दिवसीय एक घंटे के कार्य बहिष्कार के प्रथम दिन आज विभिन्न विभागों में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। पेंशन निदेशालय, पशुपालन विभाग, एसएमएस मेडिकल कॉलेज, पुरातत्व विभाग, रोजगार कार्यालय एवं वन विभाग सहित कई कार्यालयों में कर्मचारियों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं मांगों पर चर्चा की गई। सभी कर्मचारियों से 25 मई से प्रस्तावित कार्यालय बहिष्कार को सफल बनाने तथा सात दिवसीय एक घंटे के कार्य बहिष्कार में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया।


इस अवसर पर गजेन्द्र सिंह राठौड़, ओम प्रकाश चौधरी, देवेन्द्र सिंह नरुका, प्रभु सिंह रावत, अजयवीर सिंह सहित अन्य साथियों ने कहा कि महासंघ (एकीकृत) के नेतृत्व में कर्मचारी हितों की रक्षा एवं लंबित मांगों के समाधान हेतु चलाया जा रहा यह आंदोलन अब निर्णायक दौर में है। सभी से एकजुट होकर आंदोलन को मजबूत करने की अपील की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular