Saturday, May 23, 2026
Homeधार्मिकदिव्य ज्योति जाग्रति का बच्चो का समर कैम्प सम्पन्न

दिव्य ज्योति जाग्रति का बच्चो का समर कैम्प सम्पन्न


जयपुर, 23 मई । दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान (DJJS) के मंथन संपूर्ण विकास केंद्र (SVK), सोडाला जयपुर द्वारा बच्चों के सर्वांगीण विकास हेतु दो दिवसीय समर कैंप का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप के दौरान मनोरंजक खेल, रचनात्मक गतिविधियाँ, व्यक्तित्व विकास सत्र, संस्कार शिक्षा एवं प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने विभिन्न एक्टिविटी के माध्यम से आत्मविश्वास, अनुशासन, टीमवर्क एवं रचनात्मकता का अनुभव प्राप्त किया।

संस्थान के सेवादारों एवं आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम बच्चों के मानसिक, नैतिक एवं सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभिभावकों ने भी कार्यक्रम की सराहना करते हुए इसे बच्चों के लिए उपयोगी एवं प्रेरणादायक बताया। अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular