Sunday, May 17, 2026
Homeधार्मिकगौ सेवा परिवार का मासिक गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न

गौ सेवा परिवार का मासिक गौ सेवा कार्यक्रम संपन्न

जयपुर, 16 मई | श्री श्याम गौसेवा परिवार समिति ने अमावस्या तिथि पर अपना मासिक गौ सेवा कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न किया। सुबह गौ भक्तों ने एकत्रित होकर श्री चारभुजा नाथ गौशाला, देवनगर, लदाना, फागी में गायों को हरा और सूखा चारा, साथ ही गुड़ और खल का वितरण किया। समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार टेलर ने बताया कि हर महीने की तरह इस बार भी अमावस्या तिथि पर सैकड़ों गौ भक्तों ने गौ सेवा की। इस अवसर पर गौशाला संचालकों और समिति के जयपुर जिला प्रभारी रमेश चंद्र मेवाड़ा तथा कन्हैयालाल लुगरिया को दुपट्टा व मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।

उपाध्यक्ष रामचंद्र चौधरी ने जानकारी दी कि जिन गौशालाओं को सहायता की आवश्यकता थी, वहां हरे और सूखे चारे की गाड़ियां भेजी गईं। इसके अतिरिक्त, गायों के पीने के पानी के लिए टंकी लगाई जाएगी और पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए। गणेश नारायण बैरवा ने बताया कि हर माह की तरह इस बार भी अनाथ आश्रमों में निशक्तजनों के लिए निशुल्क भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें लगभग 200 लोगों को भोजन वितरित किया गया। इस पुनीत कार्य में गौ सेवा टीम के सचिव हनुमान सहाय लुगरिया, विष्णु शर्मा, सुनील कुमावत, भंवर लाल बैरवा, अरविंद टेलर, संजय कुमार मीणा, अशोक प्रजापत, सुरेंद्र बैरवा, रामफूल बैरवा, कन्हैया लाल शर्मा, अरुण शर्मा, किशोर लाल बैरवा, राशिद, मेघराज, विजेंद्र सहित सैकड़ों गौभक्त शामिल हुए। सभी ने अपने हाथों से गायों को चारा और गुड़ खिलाकर परोपकार का कार्य किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular