Friday, May 15, 2026
Homeलोकल न्यूज़गौ सेवा परिवार समिति ने किया रक्तदान शिविर आयोजित

गौ सेवा परिवार समिति ने किया रक्तदान शिविर आयोजित


जयपुर, 14 मई | मुहाना मंडी रोड पर जयपुर बम धमाकों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित कर रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत गलता के पूर्व पीठाधीश्वर अवधेशाचार्य वे राघवेंद्र आचार्य के सानिध्य में की गई, महाराज अवधेशाचार्य ने रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया। रक्तदान शिविर में सुमन ब्लेड बैंक के चिकित्सकों ने अपनी सेवाएं प्रदान की। श्री श्याम गो सेवा परिवार समिति के प्रथम रक्तदान शिविर में सैकड़ों लोगों के रक्तदान किया ,इन्हीं के साथ मुहाना थाना, पत्रकार कॉलोनी थाना,समेत कई पुलिस कर्मियों ने भी रक्तदान किया। इस शिविर में सर्व समाज के लोगों ने बाद चढ़ कर हिस्सा लिया।

समिति के अध्यक्ष नरेन्द्र टेलर, राम चंद चौधरी ने बताया कि समिति का ये पहला रक्तदान शिविर का आयोजन किया । कार्यक्रम में जयपुर बम धमाकों में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दे 2 मिनट का मौन धारण किया गया। समिति की ओर से रक्तदाताओं के अल्पाहार की व्यवस्था की गई। इस शिविर में 85 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ। ये रक्त सुमन ब्लेड बैंक को जरूरतमंदों के लिए सौंपा गया इसके पश्चात समिति के अध्यक्ष नरेंद्र टेलर का जन्मदिन भी मनाया गया सभी समिति के कार्यकर्ता मौजूद रहे रमेश चंद मेवाड़ा हनुमान सहाय सुरेंद्र बैरवा अरविंद टेलर सुनील कुमावत संजय कुमार मीणा किशोर लाल अरुण शर्मा विष्णु शर्मा व समिति के सभी सदस्य मौजूद रहे |

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular