Wednesday, April 22, 2026
Homeलोकल न्यूज़परशुराम अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के प्रणेता रहे

परशुराम अन्याय और अत्याचार के विरुद्ध संघर्ष के प्रणेता रहे


जयपुर, 19 अप्रैल। अक्षया तृतीय का दिन भगवान परशुराम का जन्मोत्सव रूप में मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और जगतगुरु अवधेशाचार्य महाराज, महाराज बालमुकुंद, महाराज राघवेंद्राचार्य गलता पीठ, विधायक गोपाल शर्मा, विधायक प्रशांत शर्मा और साधु सन्त व सभी संगठनों के अध्यक्ष व गणमान्य जनों ने पूजन और आरती कर जन्मोत्सव मनाया । विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया ने स्वागत भाषण से शुरुआत की और सामाजिक सद्भाव का संदेश दिया साथ ही अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ संघर्ष की शपथ दिलाई ।
इस अवसर पर राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने उद्बोधन में भगवान परशुराम के जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया और कहा कि सनातन को नुक़सान पहुँचाने वाले लोगो का संहार किया जाए लेकिन शस्त्र से नहीं वोट पर अंगुली दबा कर करे । अन्याय और अत्याचार के ख़िलाफ़ लड़ाई का संदेश भगवान परशुराम से लेने का समय है । इस अवसर पर युवाओं ने अन्याय के ख़िलाफ़ लड़ने की शपथ ली । जगतगुरु अवधेशाचार्य ने आशीर्वचन दिये और भगवान परशुराम के कई प्रसंग सुनाये ।

परशुराम सेना के अध्यक्ष एड अनिल चतुर्वेदी ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया, मंच संचालन प्रसिद्ध आरजे सूफ़ी ने किया । महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष हर्षिता शर्मा और बीना शर्मा सैकडो मातृशक्ति के साथ कलश यात्रा निकाल कर भगवान की झांकी बग्गी में लेकर गाजे बाजे के साथ पूजा स्थल तक लेकर आयी ।
गणेश वंदना के साथ शिव तांडव की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित लोगो में उल्लास और जोश भर गया उसके बाद भगवान परशुराम की झांकी मंच पर गाजे बाजे के साथ आई और भव्य पूजन हुआ। इस अवसर पर पूर्व मेयर डॉ सौम्या गुर्जर, पूर्व महिला आयोग अध्यक्ष सुमन शर्मा सचिवालय के अध्यक्ष अभिमन्यु शर्मा , पंडित महेश व्यास , आईएनसी के वाईस चेयरमेन डॉ जोगेंद्र शर्मा, ब्राह्मण संगठनों के संरक्षक नटवर लाल शर्मा ,राजस्थान ब्राह्मण सभा के संरक्षक एसडी शर्मा, राधेश्याम जैमिनि, बिरदीचंद शर्मा, अनुराग शर्मा, एड सुशील शर्मा, विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज, श्री परशुराम सेना के प्रदेश अध्यक्ष एड अनिल चतुर्वेदी, संजोग शर्मा ,जितेंद्र मिश्रा , दीपेश मिश्रा, डॉ सोमेन्द्र सारस्वत कैलाश जोशी, नीरज शर्मा सहित प्रमुख गणमान्य जन उपस्थित रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular