जयपुर, 24 | चांदपोल परकोटा गणेश मंदिर में 101 किलो दूध व पंचामृत से अभिषेक किया गया इस कड़ी में सर्वप्रथम महंत पंडित अमित शर्मा के सानिध्य में गणेश महाराज का दूध दही शहद गंगाजल केवड़ा गुलाब जल व केसर जल से अभिषेक किया गया | इसके बाद भगवान गणेश को सिंदूर का चोला चढ़ाकर नवीन पोशाक धारण कराई गई | गणेश महाराज को गणपति अथर्वशीर्ष व गणपति अष्टोत्तर नामावली से मोदक अर्पण कर भक्तों को गणेश जी व लक्ष्मी स्वरूप हल्दी की गांठ व सुपारी वितरित की गई | इस अवसर पर भक्तगण सामूहिक गणपति अथर्वशीर्ष के पाठ कर गणेश जी महाराज को दूर्वा अर्पण की गई |
