Friday, April 17, 2026
Homeलोकल न्यूज़प्रदेश भर के अस्पतालों में विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया

प्रदेश भर के अस्पतालों में विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया


जयपुर, 15 अप्रैल | आज विश्व लैब टेक्नीशियन दिवस है किसी भी मरीज के इलाज में लैब टेक्नीशियन का बड़ा हाथ होता है उन्ही की जांच रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर मरीज का इलाज करते है | इसकी का चलते आज प्रदेश भर में लैब टेक्नीशियन ने हॉस्पिटलों में कही फल वितरण तो कहीं रक्तदान करके मनाया गया | जांचों की निजीकरण एवं मांगो के प्रति चिकित्सा विभाग की अनदेखी के चलते से नाराज कार्मिकों विरोध स्वरूप काली पट्टी बांधकर लैब टेक्नीशियन दिवस मनाया गया ।

संघ के मीडिया प्रभारी संतोष शर्मा, महामंत्री तरुण सैनी, कोषाध्यक्ष मोहन सिंह राजावत, विशिष्ट सचिव सुरेश देवाना एवं प्रवक्ता बालकृष्ण शर्मा, दलबीर सिंह ,अमित गौड ने डच वैज्ञानिक जकारिया जेनसन की स्मृति में अंतरराष्ट्रीय लैब टेक्नीशियन दिवस अपने गुणवत्ता एवं इलाज संबंधित चर्चाएं कर बताया कि आज सटीक इलाज के लिए गुणवत्तापूर्ण जांच का होना सबसे जरूरी है और प्रदेश भर के लैब टेक्नीशियन इसके लिए प्रतिबद्ध हैं, लेकिन कई जगह जांचों के निजीकरण से गुणवत्ता प्रभावित हुई है । जयपुर में SMS, महिला चिकित्सालय,जनाना चिकित्सालय, जेके लोन हॉस्पिटल, सेटेलाइट, जयपुरिया अस्पताल में डच वैज्ञानिक को याद करके लैब टेक्नीशियन दिवस धूमधाम से मनाया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular