Monday, March 23, 2026
Homeधार्मिकगीता गायत्री मंदिर मे फूल बंगला झांकी के कन्या पूजन  1100 सौ कन्या...

गीता गायत्री मंदिर मे फूल बंगला झांकी के कन्या पूजन  1100 सौ कन्या पूजन

जयपुर, 23 मार्च | गलता गेट स्थित मंदिर श्री गीता गायत्री मंदिर में पंडित राजकुमार चतुर्वेदी के सानिध्य 1100 कन्याओं का पूजन का कार्यक्रम हुआ । मंदिर चतुर्वेदी ने बताया कि नवरात्र की श्री पंचमी के मौके पर मां स्कंदमाता की पूजा अर्चना का  दिन है । मंदिर प्रांगण में विराजमान गीता गायत्री और वैष्णो देवी माता का पंचामृत से अभिषेक कर नवीन पोशाक धारण कराई माता को हलवे और चने का भोग लगाया । संत महंतों के सानिध्य में माता की महाआरती कर 1100 सौ से अधिक कन्या और बटुक की पूजा अर्चना कर और उनका आशीर्वाद लिया । 

आयोजन में संत समाज अध्यक्ष सियाराम दास महाराज महामंडलेश्वर कनक बिहारी मंदिर, सुदर्शन दास महाराज  घाट के बालाजी, मेहंदीपुर बालाजी के प्रतिनिधि सुदीप तिवारी, परकोटा गणेश मंदिर  महंत अमित शर्मा, संयुक्त धर्म संसद के राष्ट्रीय अध्यक्ष आचार्य कथा वाचक राजेश्वर शर्मा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, आशीष मेहता आशीष मेहता,श्याम प्राचीन मंदिर रामगंज से लोकेश मिश्रा , सुरेश मिश्रा , एस पी यादव सहित अन्य गणमान्य लोगों ने कन्या पूजन के आयोजन में मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular