Thursday, March 19, 2026
Homeधार्मिकनव वर्ष पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पोस्टर लॉंच

नव वर्ष पर भगवान परशुराम जन्मोत्सव का पोस्टर लॉंच


जयपुर, 19 मार्च | विप्र महासभा और श्री परशुराम सेना के संयुक्त तत्वावधान में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा हिंदू नववर्ष के शुभ अवसर पर नववर्ष विक्रम संवत् 2083 का स्वागत कार्यक्रम कर भारत माता का पूजन किया और आरती की । इस अवसर पर प्रतिवर्ष किए जाने वाले भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पूजन समारोह का पोस्टर लॉन्च किया । विप्र महासभा के संस्थापक सुनील उदेईया ने बताया कि अक्षय तृतीया के अवसर पर 19 अप्रैल को भगवान परशुराम का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा । साथ ही कहा कि अंग्रेज़ी कैलेण्डर अभी 2026 पर है और हमारा कलेण्डर 2083 पर और हमारे पंचांग से आज भी बड़ी से बड़ी गणना होती है जिसको नासा भी मानता है |

कार्यक्रम में श्री परशुराम सेना के अध्यक्ष एड अनिल चतुर्वेदी, विप्र महासभा के प्रदेश अध्यक्ष योगेन्द्र भारद्वाज, युवा प्रदेश अध्यक्ष दीपेश मिश्रा,डॉ सोमेन्द्र सारस्वत, कैलाश जोशी, बीना शर्मा, ममता तिवाड़ी ,देवेंद्र शर्मा ,पुजारी संघ के अध्यक्ष कमलेश शर्मा, डॉ सुमित तिवाड़ी, मनीष मुद्गल, रविकान्त मिश्रा आदि मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular